नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुर पूजिते!
शंख चक्र त्रिशूल हस्ते जीवदानी नमोस्तुते!!
श्री पीठ पर स्थित और देवताओं से पूजित होने वाली हे महामाये, तुम्हें नमस्कार है। हाथ में शंख, चक्र, और त्रिशूल धारण करने वाली हे जीवदानी, तुम्हें प्रणाम है
जीवदानी माता पालघर तालुका में विरार रेलवे स्टेशन के पूर्व में एक पहाड़ी पर स्थित है। जीवदानी माता का मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत प्राचीन है। ऐसा कहा जाता हैं की इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा वनवास के दौरान किया गया था। पांच पांडवों ने यहां एक गुफा में देवी की स्थापना की थी। इस जगह को पांडव हिल जैसा बनाया गया। यह स्थान योगियों, साधु-संतों की तपोस्थली थी। आज भी कई योगी और साधु देवदर्शन के दौरान मंदिर परिसर में ही रुकते हैं।
और पढ़ें